KhabriBaba
Sports

CWG 2022 Day 5 India Schedule: आज 37 गोल्ड मेडल दांव पर, लॉन बॉल्स और टेबल टेनिस समेत इन इवेंट्स में होगी भारत को उम्मीद

Reading Time: 3 minutes

Commonwealth Games 2022 Day 5 India Schedule : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पांचवें दिन 37 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. भारत के खिलाड़ी भी आज कई गोल्ड मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे.

 Updated at : 02 Aug 2022 11:12 AM (IST)

Commonwealth Games 2022 Day 5 India Schedule CWG Birmingham Lawn Bowls Weightlifting Table Tennis Badminton Medal events

India at Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का आज (2 अगस्त) पांचवां दिन है. आज कुल 37 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. भारतीय खिलाड़ी (Indian Athletes) भी लॉन बॉल्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग इवेंट्स के गोल्ड मेडल मुकाबलों में दिखाई देंगे. इसके साथ ही एथलेटिक्स और जिमनास्टिक में भी भारतीय खिलाड़ी दम दिखाने वाले हैं. आज भारत का पूरा शेड्यूल कैसा है? यहां देखें.. 

लॉन बॉल्स

  • दोपहर 1.00 बजे: भारत बनाम न्यूजीलैंड (महिला युगल राउंड 1)
  • दोपहर 1.00 बजे: भारत बनाम न्यूजीलैंड (महिला ट्रिपल राउंड 1)
  • शाम 4.15 बजे: मृदुल बोरगोहेन (पुरुष एकल राउंड 1)
  • शाम 4.15 बजे: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (महिला फोर स्वर्ण पदक मैच)
  • रात 8.45 बजे: भारत बनाम फिजी (पुरुष फोर राउंड 1)
  • रात 8.45 बजे: भारत बनाम इंग्लैंड (महिला ट्रिपल राउंड 2)

वेटलिफ्टिंग

  • दोपहर 2.00 बजे: पूनम यादव (महिला 76 किग्रा)
  • शाम 6.30 बजे: विकास ठाकुर (पुरुष 96 किग्रा)
  • रात 11.00 बजे: उषा बन्नूर एनके (महिला 87 किग्रा) 

एथलेटिक्स

  • दोपहर 2.30 बजे: एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड)
  • दोपहर 3.30 बजे: मनप्रीत कौर (महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड)
  • शाम 5.17 बजे: दुती चंद (महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5)
  • रात 12.52 बजे: सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों (महिला डिस्कस थ्रो फाइनल)

तैराकी

  • दोपहर 3.04 बजे: श्रीहरि नटराज (पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2)
  • शाम 4.10 बजे: अद्वैत पेज (पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1)
  • शाम 4.28 बजे: कुशाग्र रावत (पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2)

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

  • शाम 5.30 बजे: सत्यजीत मंडल (पुरुषों का वॉल्ट फाइनल)
  • शाम 6.35 बजे: सैफ सादिक तंबोली (पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल)

टेबल टेनिस
शाम 6.00 बजे: पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच

स्क्वॉश

  • रात 8.30 बजे: सुनयना सारा कुरुविला (महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल)
  • रात 9.15 बजे: सौरव घोषाल (पुरुष एकल सेमीफाइनल)

बैडमिंटन
रात 10.00 बजे: भारत बनाम मलेशिया (मिश्रित टीम फाइनल)

बॉक्सिंग
रात 11.45 बजे: रोहित टोकस (पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ 16)

यह भी पढ़ें..

Jeremy Lalrinnunga Profile: 10 साल की उम्र से शुरू कर दिया था अभ्यास, ऐसी है कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट की कहानी

Asia Cup से लेकर T20 World Cup तक बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा ब्रेक, विराट की वापसी पर भी आई बड़ी अपडेट
Published at : 02 Aug 2022 10:52 AM (IST)

Related posts

Why Rayudu was not picked for World Cup

Devender Mahto

Hopefully we can adopt 1.5 billion supporters for final: Williamson

Devender Mahto

Self-insulated Rohit not distracted by outside chatter

Devender Mahto

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More