KhabriBaba
ElectionInternational

LIVE: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पेजों की डीपी पर लगाया तिरंगा, देशवासियों से भी ऐसा करने को कहा

Reading Time: 3 minutes

पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान देशवासियों से 2 से 15 अगस्त के बीच सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी में तिरंगा को लगाने की अपील थी। 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ ड्राइव का आयोजन किया गया है।

LIVE: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पेजों की डीपी पर लगाया तिरंगा, देशवासियों से भी ऐसा करने को कहा
Tue, 02 Aug 2022 9:21 AM

अमेरिका ने ड्रोन हमले में अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया है। आतंकी के सिर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम था। माना जाता है कि वह भी 11 सितंबर 2001 में हुए हमले में शामिल था, जिसमें करीब 3000 लोगों की मौत हो गई थी। 2011 में ओसामा बिन लादेन के खात्मे के बाद इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान सेना के एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। विमान के बाढ़ राहत अभियान पर जाते समय बलूचिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

  • Tue, 02 Aug 2022 10:11 AM

रामबन जिले में पुलिस चौकी पर फेंका गया बम

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार सुबह एक पुलिस चौकी पर बम फेंका गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमाके में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। सूत्रों ने बताया कि गूल इलाके में एक पुलिस चौकी पर सुबह करीब पांच बजे  देशी बम फेंका गया। जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  • Tue, 02 Aug 2022 09:45 AM

‘सिंगापुर सरकार ने राजपक्षे को कोई छूट नहीं दी’

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को उनकी सरकार ने कोई विशेष लाभ, छूट या आतिथ्य-सत्कार नहीं दिया है। गोटबाया उनकी सरकार के खिलाफ श्रीलंका में हुए व्यापक प्रदर्शनों के बीच पिछले महीने देश छोड़कर सिंगापुर आए थे।

  • Tue, 02 Aug 2022 09:41 AM

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी

  • झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी सोमवार को दी गई। इस बार भी एयरपोर्ट के एक अधिकारी के नंबर पर टेक्स्ट मैसेज से धमकी भेजी गई। पूरी खबर पढ़ें…
  • Tue, 02 Aug 2022 08:33 AM

PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदली

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘आज 2 अगस्त विशेष है! ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश हर घर तिरंगा के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे को मनाने के लिए एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।’

  • Tue, 02 Aug 2022 08:00 AM

वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी, कई घायल

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। डीसी पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि जांच जारी है।Tue, 02 Aug 2022 07:49 AM

गोगी गिरोह का सदस्य मुठभेड़ में घायल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गोगी गिरोह का एक सदस्य भलस्वा डेयरी के पास स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उनके बाएं पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

Sawan Purnima 2022 : सावन मास की पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि और शुभ मुहूर्त

Pooja Wanshi

सुरेश रैना ने IPL और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास, अब विदेशों में खेलेंगे टी20 लीग

Pooja Wanshi

Here There Be Dragons. But Can They Survive an Invasion of Tourists?

Devender Mahto

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More