KhabriBaba
India

Bihar News: जदयू विधायक बीमा भारती ने खोला मोर्चा, कहा- लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाएं वरना दे दूंगी इस्तीफा

Reading Time: 2 minutes
Bihar News महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार के दूसरे दिन जदयू विधायक बीमा भारती ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह पर कई आरोप लगाए और कहा – अगर उन्हें मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगी।

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब जदयू की विधायक बीमा भारती ने मोर्चा खोल दिया है। लेसी सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने से वो खासा नाराज हैं। बीमा भारती ने कहा है कि लेसी सिंह को अगर मंत्रीपद से नहीं हटाया गया तो वो जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा दे देंगी।

लेसी सिंह को लेकर उठाए सवाल

जदयू से रुपौली से विधायक बीमा भारती ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने नीतीश कैबिनेट में लेसी सिंह को शामिल किए जाने पर विरोध जताया है। बीमा भारती ने कहा है कि लेसी सिंह को मंत्रिमंडल में क्यों शामिल किया गया है। बार-बार उन्हें क्यों मंत्री बनाया जाता है। बीमा भारती ने आरोप लगाया कि उनका कोई वोट बैंक नहीं है। फिर क्यो मंत्री बनाया गया है। बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह पर कई आरोप हैं, उससे बाद भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया

तेजस्वी यादव खुद लगा चुके हैं आरोप

बीमा भारती ने कहा कि मंत्री लेसी सिंह पर मौजूदा डिप्टी सीएम जब विपक्ष में थे, तब कई तरह के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिसके पति की हत्या हुई थी, उसकी पत्नी के साथ तेजस्वी यादव ने पीसी भी की थी। बीमा भारती ने आरोप लगाया कि लेसी सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रही हैं। लेसी सिंह तीसरी बार मंत्री बनी हैं।  उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है।

Related posts

Trump threatens to file suits in all states won by Biden

Devender Mahto

Fly-pasts, lit-up ships: Military prepares to thank ‘corona warriors’

Devender Mahto

US formally exits Paris climate deal

Devender Mahto

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More