KhabriBaba
Crime

घर वालों के खिलाफ जाकर प्रेमी जोड़े ने की शादी, डर के मारे दोनों ने लगाया फंदा, पति की मौत, पत्नी PGI में लड़ रही मौत से जंग

Reading Time: 3 minutes
महिला की पीजीआइ में हालत गंभीर बनी हुई है। सांकेतिक फोटो
Husband Wife Suicide in Mohali Hotel शादी करने के बाद दोनों गाजियाबाद से भागकर हिमाचल प्रदेश में नैना देवी के दर्शन करने गए। वहां से दोनों एक अगस्त मोहाली पहुंचे थे। यहां उन्होंने सोहाना के एक होटल में किराये पर कमरा लिया था।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Husband Wife Suicide in Mohali Hotel: मोहाली के सोहाना में एक होटल में नव विवाहित जोड़े ने कमरा बुक करवाया था। दोनों पति पत्नी ने एक साथ होटल के कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे से चीखने की आवाजें सुनकर होटल स्टाफ वहां पहुंचा तो कमरे का नजारा देख वह सन्न रह गए। दोनों पति पत्नी कमरे के पंखे से फंदा लगाकर झूल रहे थे।

आत्महत्या के प्रयास में 26 वर्षीय पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी (24) जिंदा बच गई है। अब वह पीजीआइ चंडीगढ़ में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और पीजीआइ में उसका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजिबाद के रहने वाले इस नवविवाहित जोड़े ने अपने घरों वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की है। लड़की के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाकर भागकर शादी की थी।

जांच अधिकारी एएसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि भागकर शादी के करने के बाद दोनों पति पत्नी गाजियाबाद से भाग गए थे। क्योंकि लड़की के माता-पिता ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था। लड़की के माता-पिता ने लड़के पर उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया था।

शादी करने के बाद दोनों गाजियाबाद से भागकर हिमाचल प्रदेश में नैना देवी के दर्शन करने गए। वहां से दोनों एक अगस्त मोहाली पहुंचे थे। यहां उन्होंने सोहाना के एक होटल में किराये पर कमरा लिया था। 

नव विवाहित जोड़े को इस बात का डर था कि लड़की के परिवार वालों को उनके यहां होने का पता चल चुका है और लड़की का परिवार मोहाली पहुंच जाएगा और उसे अपने साथ ले जाएगा। इस बात से डरे दोनों पति-पत्नी ने साथ मरने की सोची। दोनों ने होटल के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन उनकी चीख-पुकार सुनकर होटल के कर्मचारी दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे, लेकिन पति की मौत हो चुकी थी। होटल कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को तुरंत फेज-6 में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला का हालत गंभीर बनी हुई है और डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

Related posts

Kanpur: Husband commits suicide after shooting wife over family feud

Devender Mahto

Husband commits suicide after shooting wife over family feud

Devender Mahto

Vet doctor found murdered, body burnt; cops suspect sexual assault

Devender Mahto

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More